प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम में छात्रों से बात करते हुए उनसे स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स साझा किए हैं। उन्होंने कहा, "बीमारी न होने का मतलब यह नहीं है कि हम स्वस्थ हैं।" प्रधानमंत्री ने छात्रों को पर्याप्त नींद लेने, शरीर को धूप लगाने व स्वस्थ जीवन शैली के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करने की सलाह दी।