पीएम मोदी ने इंडोनेशिया में जो वाद्ययंत्र बजाया, क्या है उसका नाम और खासियतें?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में पारंपरिक वाद्ययंत्र 'अंगक्लुंग' बजाया। पूरी तरह से बांस से बना यह वाद्ययंत्र यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल है। इसे बजाने के लिए किसी डंडी/हथौड़े की ज़रूरत नहीं होती है और सिर्फ हाथों की हल्की गति से इसकी सुरीली ध्वनि निकलती है। यह वाद्ययंत्र अब इंडोनेशिया की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।