पीएम मोदी ने इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से की मुलाकात, पूछा- 'कैसे हो भाई'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली में हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट में अपने भाषण से पहले ऐक्टर अक्षय कुमार से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने अक्षय से पूछा 'कैसे हो भाई' जिसका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है। इवेंट के स्पीकर्स में शामिल अक्षय कुमार ने भी पीएम के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर शेयर की।