पीएम मोदी ने इस्कॉन मंदिर के पुजारियों के साथ गाया 'हरे रामा, हरे कृष्णा', वीडियो हुआ वायरल

पनवेल (महाराष्ट्र) के इस्कॉन मंदिर में पुजारियों के साथ 'हरे रामा, हरे कृष्णा' गाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की एक अधिकारी ने वीडियो शेयर कर लिखा, "वह 'मेसेजिंग' नामक कला के ज़ेन मास्टर हैं।" पीएम मोदी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महाराष्ट्र में प्रचार कर रहे हैं।