पीएम मोदी ने एलन मस्क से मुलाकात के बाद शेयर किया पोस्ट, बताया- किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात के बाद कहा है, "मुलाकात बहुत अच्छी रही।" उन्होंने बताया, "हमने कई मुद्दों पर बातचीत की और इनमें वे मुद्दे भी शामिल रहे जिसमें वह बहुत पारंगत हैं। स्पेस, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन पर बातचीत हुई। मैंने रिफॉर्म की दिशा में भारत के प्रयासों के बारे में बात की।"