inshorts

पीएम मोदी ने जोहान्सबर्ग में UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेश व UK पीएम कीर स्टार्मर से की मुलाकात

जोहान्सबर्ग (दक्षिण अफ्रीका) में जी20 सम्मेलन के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर और यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेश से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ब्रिटेन साझेदारी इस वर्ष नई गति पकड़ रही है...और...दोनों देश कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूएन महासचिव के साथ हुई बातचीत को उन्होंने 'बहुत सार्थक' बताया है।