पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात, ट्रेड डील पर दिया अपडेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने उन्हें ऐतिहासिक गाज़ा पीस प्लान की कामयाबी को लेकर बधाई दी। व्यापार डील को लेकर जारी बातचीत में अच्छी प्रगति की समीक्षा भी की गई। सहमति बनी है कि हम आने वाले हफ्तों में करीबी संपर्क बनाकर रखेंगे।"