पीएम मोदी ने ट्रंप से फोन पर की बात, ट्रेड डील फाइनल करने के लिए भारत में है अमेरिकी टीम
ट्रेड डील फाइनल करने के लिए अमेरिकी टीम के भारत दौरे के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप से फोन पर बात की। एक बयान में कहा गया है, "दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की...और सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के लगातार मज़बूत होने पर संतोष जताया।"