पीएम मोदी ने नैनो प्रोजेक्ट को गुजरात शिफ्ट करने के लिए रतन टाटा को 3 दिनों में दिलाई थी ज़मीन
दिवंगत कारोबारी रतन टाटा ने पुराने इंटरव्यू में उस समय (2008) को याद किया जब उन्हें नैनो प्रोजेक्ट को पश्चिम बंगाल से गुजरात शिफ्ट करना पड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (जो गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे) ने मदद की थी। टाटा ने कहा था, "उन्होंने 3 दिनों में ज़मीन मुहैया कराने का वादा किया था...तीसरी सुबह वादा पूरा कर दिया।"