पीएम मोदी ने नेपाल के PM को दी उनके पिता की पुरानी तस्वीर, भारत में पढ़ाई के दौरान खींची गई थी
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उनके दिवंगत पिता राम नारायण शाह की एक तस्वीर भेंट की। यह तस्वीर उनके जामनगर (गुजरात) में उनकी पढ़ाई के दिनों की है। उन्होंने गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें त्रिवेणी के गंगाजल से भरा एक कलश भी भेंट किया।