inshorts

पीएम मोदी ने नई GST दरें लागू होने के बाद देशवासियों के नाम लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद X पर देशवासियों के नाम एक पत्र शेयर किया है। पीएम मोदी ने लिखा है, "मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि कई दुकानदार और व्यापारी 'पहले और अब' के बोर्ड लगाकर, लोगों को बता रहे हैं कि कोई सामान कितना सस्ता हो गया है।"