पीएम मोदी ने पेश की मिसाल, उप-राष्ट्रपति के स्वागत के दौरान कर्तव्य पथ पर खुद उठाया कचरा

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करने के लिए सलामी मंच की ओर जा रहे थे और इस दौरान उनकी नज़र कर्तव्य पथ पर पड़े कचरे पर पड़ी। इसके बाद पीएम ने खुद कचरा उठाया और उसे एक सिक्योरिटी गार्ड को सौंप दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है।