पीएम मोदी ने पोस्ट की नई रील, कहा- इस स्वतंत्रता दिवस हर घर तिरंगा लहराएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक रील पोस्ट कर देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लहराने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा, "आइए 15 अगस्त को आन-बान-शान से मनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दें और विकसित भारत का संकल्प लें। हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, हर मन तिरंगा...हर घर पर तिरंगा लहराएं।"