पीएम मोदी ने फ्रांस में किया माज़ारग्वेज कब्रिस्तान का दौरा, भारतीय जवानों को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मारसेई शहर के ऐतिहासिक माज़ारग्वेज युद्ध कब्रिस्तान का दौरा किया और पहले विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। सीडब्ल्यूजीसी की वेबसाइट के अनुसार, "यहां 205 भारतीय जवानों का भी अंतिम संस्कार किया गया था, जिनकी याद में कब्रिस्तान के पीछे स्मारक बनाया गया है।"