पीएम मोदी ने बैंकॉक में देखा रामायण का थाई संस्करण 'रामकियेन'
छठे 'बिम्सटेक' शिखर सम्मेलन में भाग लेने लिए 2 दिवसीय यात्रा पर थाईलैंड पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बैंकॉक में रामायण के थाई संस्करण 'रामकियेन' को देखा जिसका वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा के साथ मुलाकात करेंगे और 4 अप्रैल को छठे 'बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।