प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस को एक संदेश भेजकर बांग्लादेश के लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई दी। संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, "हम दुनिया भर के लोगों के लिए शांति, सद्भाव, उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना करते हैं। हमारे देशों के बीच मित्रता का संबंध और मज़बूत हो।"