पीएम मोदी ने बांटे 61,000 से अधिक नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रोज़गार मेले में सरकारी नौकरियों के 61,000 से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे। 18वें रोजगार मेले के तहत विभिन्न विभागों-संगठनों में ये नियुक्तियां की गई हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, "यह एक तरह से राष्ट्र निर्माण का आमंत्रण पत्र है। यह विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है।"

Load More