15 नवंबर को क्यों मनाया जाता है जनजातीय गौरव दिवस?

केंद्र सरकार ने 2021 में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती यानी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका मुख्य उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी समाज के योगदान को याद करना और उन जनजातीय नायकों को सम्मान देना है जिनके संघर्ष और बलिदान को इतिहास में अपेक्षित पहचान नहीं मिल पाई।