प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2025-26 की तारीफ करते हुए कहा है, "यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है, यह बजट बचत, निवेश, खपत और आर्थिक वृद्धि को तेज़ी से बढ़ाएगा।" उन्होंने कहा, "यह हम लोगों के सपनों को पूरा करने वाला बजट है...यह बजट आम मिडल क्लास की जेब भरेगा...देश में पर्यटन में बहुत संभावनाएं हैं।"