पीएम मोदी ने मुझे आश्वासन दिया है कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूसी तेल नहीं खरीदेगा। उन्होंने आगे कहा, "मैं इस बात से खुश नहीं था कि भारत रूस से तेल खरीदे, यह एक बड़ा कदम है और अब हम चीन से भी यही काम करवाने जा रहे हैं।"