पीएम मोदी ने म्यांमार के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात कर द्विपक्षीय वार्ता की। ह्लाइंग पांच दिवसीय भारत दौरे पर हैं जो राष्ट्रपति बनने के बाद उनकी पहली भारत यात्रा है। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं।