पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण के बाद भगवान राम से क्या की कामना?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनने के बाद एक X पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "यह ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और विकसित भारत की ऊर्जा बनकर इसी रूप में सदा आरोहित रहे...भगवान श्री राम से यही कामना है।"