पीएम मोदी ने रायसीना डायलॉग का किया उद्घाटन, 125 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया और इस दौरान न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भी उनके साथ मौजूद थे। इस कार्यक्रम में अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड व कई देशों के विदेश मंत्री समेत 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। रायसीना डायलॉग 17 से 19 मार्च तक चलेगा।