प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मुंबई के डॉकयार्ड में नौसेना के आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत की समुद्री विरासत, नौसेना के गौरवशाली इतिहास और आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए बहुत बड़ा दिन है। ये तीनों भारत में निर्मित हुए हैं।"