प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जामनगर (गुजरात) स्थित वंतारा में पशु बचाव, संरक्षण एवं पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया। रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी के परिसर में स्थित वंतारा में बचाए गए 1.5 लाख से अधिक जानवर रहते हैं। पीएम मोदी ने यहां कई जानवरों का इलाज होते देखा और शेर के बच्चों को बोतल से दूध पिलाया।