सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर परिसर में ढोल (चेंदा वाद्य यंत्र) बजाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। इससे पहले पीएम मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा की। 8 से 11 जनवरी तक आयोजित हो रहा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मंदिर पर पहले हमले के 1,000 साल पूरे होने पर मनाया जा रहा है।