पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता, सर्वे में 8वें स्थान पर ट्रंप

'मॉर्निंग कंसल्ट' के सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे पसंदीदा ग्लोबल लीडर के ओहदे पर बने हुए हैं। सर्वे में उन्हें 75% लोगों की अप्रूवल रेटिंग मिली। दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्युंग (59%) और तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई (57%) हैं। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (44%) आठवें स्थान पर रहे।