प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है, "वह एक महान इंसान हैं। वह ट्रंप से प्यार करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "मैं नहीं चाहता कि आप 'प्यार' शब्द को किसी और तरह से लें। मैं उनका राजनीतिक करियर बर्बाद नहीं करना चाहता...मैंने वर्षों से भारत को देखा है। यह एक अद्भुत देश है।"