प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए जिसकी तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना मेरे लिए गर्व की बात थी। यह ऐतिहासिक अवसर बीते वर्षों में देश के बदलाव की यात्रा को दर्शाता है।"