अपने बच्चों के साथ पीएम मोदी से मिले एलन मस्क, पहली तस्वीर आई सामने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के दौरे के दौरान स्पेसX और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से वॉशिंगटन डीसी स्थित ब्लेयर हाउस में मुलाकात की है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। वहीं, मस्क के साथ उनके बच्चे भी ब्लेयर हाउस पहुंचे थे। इससे पहले पीएम मोदी ने अमेरिकी इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड से मुलाकात की थी।