inshorts

पाक आर्मी की ज़िद के चलते मारे गए 214 बंधक, हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई: BLA

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक मामले में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसने 214 बंधकों को मार दिया है। बीएलए ने कहा कि पाकिस्तान ने अपनी ज़िद और अहंकार का परिचय देते हुए न केवल बातचीत से परहेज़ किया बल्कि ज़मीनी हकीकत से भी आंखें मूंद लीं। बकौल बीएलए, यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है।