रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) हाइब्रिड मॉडल अपनाने के आईसीसी के प्रस्ताव को नहीं मानता है तो चैंपियंस ट्रॉफी-2025 की मेज़बानी दक्षिण अफ्रीका को दी जा सकती है। भारत ने टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, आईसीसी ने पीसीबी को भारत के मैच यूएई में कराने का प्रस्ताव दिया है।