पाक के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाली टीम बनी न्यूज़ीलैंड
पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में 320/5 का स्कोर बनाने के साथ ही न्यूज़ीलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। न्यूज़ीलैंड ने भारत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने 2017 में पाकिस्तान के खिलाफ 319 रन का स्कोर बनाया था।