पाक की जेल में बंद यूपी के शख्स ने कथित तौर पर की आत्महत्या, 3 साल से था कैद

पाकिस्तान की जेल में जौनपुर (यूपी) के एक शख्स ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने कहा, "संदेह है कि मेरे पति की हत्या की गई है।" मृतक की बेटी के मुताबिक, 2022 में मछली पकड़ने के दौरान पिता और कई अन्य लोगों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।