पाक के पूर्व PM इमरान को जेल में आतंकियों वाली काल कोठरी में रखा गया है: उनकी पार्टी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के केंद्रीय सूचना सचिव शेख वकास अकरम ने कहा है, "जेल में इमरान खान को काल कोठरी में रखा गया है।" उन्होंने दावा किया कि जिस कोठरी में इमरान को रखा गया है वह आतंकवादियों के लिए है। अकरम ने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद इमरान का मनोबल मज़बूत है।