पाक के मोहम्मद रिज़वान ने गिराईं गिल्लियां लेकिन हिट विकेट से बच गए; क्या कहते हैं नियम?
पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका फाइनल टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान ने गिल्लियां गिरा दीं लेकिन उनके खिलाफ हिट विकेट की अपील खारिज हो गई। दरअसल, उन्होंने गेंद खेलने के बाद गिल्लियां गिराई थीं। नियम कहते हैं कि बल्लेबाज़ी या रन लेते वक्त बल्लेबाज़ हिट विकेट हो सकता है लेकिन रिज़वान ने शॉट खेलकर रन लेने की कोशिश नहीं की।