पाक के लिए डबल सिरदर्द! अफगान टेंशन के बीच बलूचिस्तान में बड़ा हमला; उड़ाई गई गैसपाइप लाइन

पाकिस्तान-अफगानिस्तान में 48 घंटे के युद्धविराम के बीच बलूचिस्तान में बलूच रिपब्लिकन गार्ड्स (बीआरजी) ने सुई-कराची के बीच की गैस पाइपलाइन उड़ा दी है। बीआरजी ने कहा कि उनकी राजनीतिक मांगें पूरी न होने तक हमले जारी रहेंगे। वहीं, बलूच लिबरेशन फ्रंट ने पुलिस गश्त दल के अधिकारियों को बंधक बनाया लिया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।