पाक की संसदीय समिति की रिपोर्ट का खुलासा; कई मदरसों में बच्चों का यौन शोषण करते हैं मौलवी
पाकिस्तान की संसदीय समिति की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि देश के कई मदरसों में मौलवियों द्वारा बच्चों का यौन शोषण किया जाता है। रिपोर्ट में सामने आया कि मदरसों और स्कूलों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और शारीरिक दंड की घटनाओं में वृद्धि हुई है। समिति ने सरकार से तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।