पीसीबी ने मंगलवार को आईसीसी को एक और ईमेल भेजकर मैच रेफरी ऐंडी पाइक्रॉफ्ट को उसके सारे मैचों से हटाने की मांग की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी पाकिस्तान के सभी मुकाबलों से पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग पर राज़ी हो गया है और पाइक्रॉफ्ट की जगह अब रिची रिचर्डसन को पाकिस्तान के मैचों में रेफरी बनाया जा सकता है।