पाक की हार पर दिल्ली पुलिस ने भी ली चुटकी, यू-टर्न को लेकर कसा तंज़
दिल्ली पुलिस ने टी20 विश्व कप-2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की 61-रनों से जीत के बाद X पर एक पोस्ट किया जो वायरल हो गया है। दिल्ली पुलिस ने पाक खिलाड़ियों की तस्वीर शेयर कर लिखा, "गलत जगह U-turn लोगे तो यूहीं मुंह की खाओगे #RoadSafety।" गौरतलब है, पाक ने पहले यह मैच नहीं खेलने का फैसला किया था।