अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने पाकिस्तानी हमले में 3 अफगानिस्तानी क्रिकेटरों (कबीर, सिबगातुल्लाह और हारून) की मौत पर कहा है, "उनकी मौत से बेहद दुखी हूं जिनके सपने एक मूर्खतापूर्ण हिंसा की वजह से टूट गए।" उन्होंने कहा, "ऐसी होनहार प्रतिभा का जाना न सिर्फ अफगानिस्तान के लिए बल्कि क्रिकेट जगत के लिए एक त्रासदी है।"