पाक खुद ही हारा-मरा पड़ा हुआ है, भारत इसे खेल की भावना से ही खेलेगा: मनोज तिवारी
बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने कहा है, "भारत-पाकिस्तान एशिया कप मैच में भारतीय टीम का उद्देश्य पाकिस्तान को हराना है।" उन्होंने कहा, "वैसे तो पाकिस्तान खुद हारा-मरा पड़ा है लेकिन भारत खेल को खेल की भावना से ही खेलेगा। भारत पाकिस्तान जाकर नहीं खेल रहा बल्कि वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसी अंतरराष्ट्रीय मर्यादाओं के तहत बाहर खेल रहा है।"