पाक खिलाड़ी ने दिनेश कार्तिक को की ट्रोल करने की कोशिश, उल्टा पड़ गया दांव

हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस में पाकिस्तान के खिलाफ मैच जीतने के बाद भारत के कप्तान दिनेश कार्तिक ने X पर तस्वीर शेयर कर लिखा था, "मज़ेदार शुरुआत।" टूर्नामेंट जीतने पर पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद शहज़ाद ने उनकी पोस्ट को रिपोस्ट कर लिखा, "हॉन्ग-कॉन्ग सिक्सेस का मज़ेदार अंत।" इसके बाद शहज़ाद ट्रोल हो गए और एक ने लिखा, "न शर्म न हया न लिहाज़।"