पाक खिलाड़ियों की छींटाकशी का सबसे सही जवाब एशिया कप जीतना ही था: तिलक वर्मा
भारतीय बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने कहा है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों की छींटाकशी और आक्रामकता का सबसे सही जवाब एशिया कप जीतना ही था। तिलक ने बताया कि उन्होंने मैच के दौरान जवाब नहीं दिया, बल्कि जीत के बाद ही जवाब दिया। दुबई में खेले गए फाइनल में तिलक ने 69* रन बनाकर भारत को 5 विकेट से जीत दिलाई थी।