पाक ने LoC पर लगातार 9वें दिन किया सीज़फायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया जवाब
पाकिस्तान ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर लगातार 9वें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, उरी और अखनूर क्षेत्रों में एलओसी पर बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की है जिसका भारतीय सेना ने गोलीबारी करते हुए तुरंत और मुंहतोड़ जवाब दिया है।