पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाक ने अमेरिकी फर्म यूएसएसएम के साथ हाल ही में हुए समझौते के तहत यूएस को रेयर अर्थ मिनरल व महत्वपूर्ण खनिजों की पहली खेप भेज दी है। इस कदम का राजनीतिक विरोध शुरू हो गया है। विपक्षी दल 'पीटीआई' ने सरकार पर संसदीय मंज़ूरी के बिना 'सीक्रेट डील' पर हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है।