पाक पुलिस ने छुट्टियां मनाने आए ऑस्ट्रेलियाई परिवार पर चलाई गोली, 9 वर्षीय बच्ची की हुई मौत
पाकिस्तानी पुलिस ने छुट्टियां मनाने आए एक ऑस्ट्रेलियाई परिवार को चोर समझकर उनकी कार पर गोली चला दी। घटना में 9 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और उसके पिता व भाई घायल हो गए। मोटरसाइकिल सवार 2 चोर परिवार के गहने लूटकर भाग गए और जैसे ही परिवार की कार आगे बढ़ी, पुलिस ने उन पर गोली चला दी।