पाक पत्रकार ने मैक्सवेल पर लगाया भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में फिक्सिंग का आरोप

पाकिस्तानी पत्रकार नसीम राजपूत ने ऑस्ट्रेलियाई ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में फिक्सिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मैक्सवेल ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के चलते मैच में विराट कोहली का कैच छोड़ा। नसीम ने आगे कहा, "ऐसा लगा जैसे मैक्सवेल आरसीबी के लिए खेल रहे थे।"