रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के आतंकियों के खिलाफ खैबर पख्तूनख्वा में किए गए ड्रोन हमलों में 12 लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात को आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर तीन ड्रोन हमले किए गए। बकौल अधिकारी, यह पता चला है कि मारे गए लोगों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।