पाक में एक और महिला टिकटॉक स्टार की हुई हत्या, 15 साल की बेटी ने किया सनसनीखेज़ दावा

पाकिस्तानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व टिकटॉक स्टार सुमीरा राजपूत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सुमीरा की 15 वर्षीय बेटी ने एक शख्स पर जहरीली टेबलेट्स देकर हत्या करने का आरोप लगाया है जो सुमीरा पर शादी करने का दबाव बना रहा था। इससे पहले 17-वर्षीय पाकिस्तानी टिकटॉकर सना यूसुफ की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी।